फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farewell to the wedding guests who violated the rules amidst the noise of DJ

Jhansi News: डीजे के शोर के बीच नियमों को रौंद बरातियों की विदाई

Sat, 22 Feb 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farewell to the wedding guests who violated the rules amidst the noise of DJ

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शादियों को यादगार बनाने के लिए हेलिकॉप्टर और बैलगाड़ी का ट्रेंड अब शायद पुराना हो चला है। इसलिए लोग अब अपनी शादी को चर्चित बनाने के लिए अनूठे-अनूठे प्रयोग कर रहे हैं। इस बार एक दूल्हे ने बरातियों की विदाई जेसीबी से कराई। यह अनोखी विदाई कुछ ही पलों में महानगर में चर्चा का विषय बन ही गई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।



करोंदी माता मंदिर के पास स्थित आजाद नगर के निवासी मुन्नीलाल ठेकेदारी करते हैं। मुन्नीलाल पांच भाई हैं और सभी के पास जेसीबी है। उनके सबसे छोटे बेटे राहुल की शादी सीपरी बाजार के खोड़न निवासी आजाद यादव की बेटी करिश्मा के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार को बरात शिवपुरी रोड स्थित एक विवाह घर पहुंची। रात को सारी रश्में पूरी होने के बाद सुबह विदाई का समय हुआ। विदाई से पहले विवाह घर के सामने एक दो नहीं बल्कि छह से अधिक जेसीबी खड़ी हो गईं। सब अचंभे में थे कि आखिर जेसीबी का वहां क्या काम पर विदाई की रस्म पूरी हुई तो दूल्हा-दुल्हन कार में सवार हो गए तथा बाराती उस कार के पीछे जेसीबी लेकर नाचते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन


शिवपुरी रोड से गुजरने वाले राहगीर इस अनूठी विदाई को देखने के लिए रुक गए और इस पल को अपने-अपने मोबाइल में कैद करने लगे। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed