फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farewel will come daughter

पुरातत्व अफसर को फेयरवेल देने आएगी डायरेक्टर बिटिया

Fri, 30 Sep 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farewel will come daughter
झांसी। यूं तो सरकारी और निजी सेवा में तैनात कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर विभाग और संस्थान विदाई देता है, लेकिन झांसी के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे को सेवानिवृत्ति पर उनकी अफसर बिटिया रेनू द्विवेदी विदाई देंगी। खास बात यह है कि पिता जिस विभाग में क्षेत्रीय अधिकारी हैं उसी महकमे में बेटी डायरेक्टर है। शुक्रवार को एक समारोह के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी को बेटी आधिकारिक तौर पर फेयरवेल देने आएगी।
विज्ञापन

झांसी में प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने बुंदेलखंड में पुरातत्व संपदाओं की खोज और संरक्षण के लिए 24 साल तक काम किया है। साथ ही बुंदेलखंड के 48 स्मारकों को संरक्षित कराया। अब इन सभी स्मारकों को संवारने के लिए सरकार ने कार्ययोजना तैयार की है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। यहां बता दें कि मई 2022 में उनकी बेटी रेनू द्विवेदी को उप्र राज्य पुरातत्व विभाग में निदेशक के पद पर तैनाती मिली थी। शुक्रवार को पिता की सेवानिवृत्ति पर विभाग के निदेशक के तौर पर रेनू द्विवेदी खुद मौजूद रहकर आधिकारिक प्रक्रिया कराएंगी। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे बताते हैं कि यह गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed