फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family service good in distric hospital

महिला अस्पताल में परिवार कल्याण सेवाएं बहाल

Wed, 01 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Family service good in distric hospital
जिला अस्पताल - फोटो : ???? ???????
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों की सामान्य ओपीडी को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा महिला अस्पताल में परिवार कल्याण संबंधी सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब दोबारा से अस्पताल में परिवार कल्याण सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में जिले भर से रोजाना लगभग चालीस से पचास महिलाएं परिवार कल्याण केंद्र में नसबंदी, कॉपर टी, गर्भ निरोधक गोलियां, अंतरा इंजेक्शन लगवाने के लिए आती हैं। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में परिवार कल्याण के तहत किए जाने वाले इलाज को बंद कर दिया गया था। जिसके चलते महिलाओं को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। लेकिन महिला अस्पताल में दोबारा से परिवार कल्याण सेवाओं की बहाली कर दी गई है। अस्पताल की सीएमएस डॉ. वसुधा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शासन के निर्देशानुसार सामान्य ओपीडी के साथ ही परिवार कल्याण सेवाओं को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब परिवार कल्याण सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed