{"_id":"6754a65526f562d7bc0e8c64","slug":"family-members-were-saying-that-he-died-due-to-accident-no-injury-marks-were-found-in-the-post-mortem-report-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-449226-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परिजन बता रहे थे दुर्घटना से माैत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परिजन बता रहे थे दुर्घटना से माैत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव शनिवार तड़के घर से बाहर अचेत हाल में पड़े मिले। परिजन हादसे में उनके घायल होने की बात कह रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम कराने पर उनके शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। मौत की वजह साफ न होने से पुलिस ने विसरा समेत हार्ट सुरक्षित रखवा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डगरवाहा गांव निवासी संतोष यादव उर्फ बबलू (40) पुत्र कम्मोद क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। घर के बाहर ही दुकान भी चलाते थे। परिजनों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे वह दुकान खोलने के लिए साफ-सफाई कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तब दूसरी ही कहानी सामने आई। पोस्टमार्टम कराने पर उनके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह के मुताबिक, आशंका जताई जा रही कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चली गई। ऐसे में परिजन हादसे की बात क्यूं बता रहे हैं, यह अभी जांच का विषय है। मामले की जांच के लिए विसरा एवं हार्ट सुरक्षित रखा गया है। इसकी रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन