फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fame and showers flying fairy

ख्याति और वर्षा बनी उड़न परी

Tue, 01 Aug 2017 01:27 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 01 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fame and showers flying fairy
sport jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के  तत्वावधान में ध्यानचंद स्टेडियम में अमर उजाला प्रायोजित झांसी ओलंपिक खेलकूद क ी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शीयरवुड कालेज और आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना के बीच मुख्य टक्कर रही। दौड़ के जूनियर वर्ग में ख्याति गोस्वामी और सीनियर में वर्षा पाल ने शानदार प्रदर्शन किया।
शतरंज प्रतियोगिताओं के अंडर 10 में शीयरवुड कालेज के कार्तिक ने ऋषि को, अंडर 13 में सेंट जेवियर स्कूल बबीना के राजीव राजपूत ने माउंट लिट्रा जी स्कूल के मानस भट्ट को, अंडर 15 में शीयरवुड कालेज के विजय साहू ने सेंट जेवियर स्कूल के विशेष राजपूत को, बालिका वर्ग में अंडर 13 में शीयरवुड कॉलेज की महक वर्मा ने आर्मी पब्लिक स्कूल की रिचा दोहरे को, अंडर 15 में शीयरवुड कॉलेज की तिलोथमा आर्या ने एलएलएम स्कूल की जाह्नवी पटैरिया को हराया। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में शीयरवुड कालेज की ख्याति गोस्वामी ने पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना की दिशा ने दूसरा, शीयरवुड कालेज की वैष्णवी कुमारी ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना की दीक्षा ने पहला, शीयरवुड कॉलेज की ख्याति गोस्वामी ने दूसरा, आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना की आदित्या सिंह ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में ख्याति गोस्वामी ने पहला, दीक्षा ने दूसरा, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की दीक्षा ने तीसरा, 800 मीटर दौड़ में ख्याति गोस्वामी ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा, आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना की हर्षिता ने तीसरा, जैवलिन में शीयरवुड कॉलेज की सना शेख ने पहला, जाह्ववी ने दूसरा, पाखी ने तीसरा, शॉटपुट में शीयरवुड कालेज की अदिबा अख्तर ने पहला, इसी कॉलेज की आयुषी उपाध्याय व सानिया अहमद ने दूसरा व तीसरा, डिसकस थ्रो में आयुषी उपाध्याय ने पहला, आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना की साक्षी व मोहनी ने दूसरा व तीसरा, सीनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में शीयरवुड कॉलेज की अनन्या सिंह ने पहला, केेंद्रीय विद्यालय बबीना की सोनम सिंह व अंजलि ने दूसरा व तीसरा, 200 मीटर दौड़ में सोनम सिंह ने पहला, अंजलि कुमारी ने दूसरा, सेंट फ्रांसिस कॉलेज की रिया गुप्ता ने तीसरा, चार सौ मीटर दौड़ में आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज की वर्षा पाल ने पहला, शीयरवुड कॉलेज की अनन्या सिंह ने दूसरा, आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना की सुनीता ने तीसरा, आठ सौ मीटर दौड़ में वर्षा पाल ने पहला, तुलसी ने दूसरा, शीयरवुड की राधिका प्रजापति ने तीसरा, 1500 मीटर दौड़ में वर्षा पाल ने पहला, तुलसी ने दूसरा, राधिका प्रजापति ने तीसरा, डिसकस थ्रो में शीयरवुड कॉलेज की ऋषिका यादव ने पहला, निमिषा सोनी ने दूसरा, सना शेख ने तीसरा, शॉटपुट में शीयरवुड कॉलेज की तमन्ना सिंह ने पहला, अनन्या सिंह ने दूसरा व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की सबा खान ने तीसरा, जेवलिन थ्रो में शीयरवुड कॉलेज की तमन्ना सिंह ने पहला, तरु प्रजापति ने दूसरा व आर्मी पब्लिक स्कूल की सुनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हीरोज ग्राउंड में हुए क्रिकेट के मुकाबले में एमएलएम ए और एमपीएस बी फाइनल में पहुंचे। सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंट जेवियर कॉलेज ने एमएलएम ए और न्यू एरा पब्लिक स्कूल ने डान बास्को को हराया। फुटबाल में आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना ने शीयरवुड कॉलेज को 1-0 से, आर्यन पब्लिक स्कूल ने क्राइस्ट द किंग कॉलेज को 4-0 से, सीनियर बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना ने सेंट कोलंबस स्कूल को 2-0 से, शीयरवुड कॉलेज ने आरएनएस वर्ल्ड स्कूल को 1-0 से, हॉकी में एलवीएम सी ने सनातन कॉलेज को 7-0 से और एलवीएम बी को एलवीएम इंटर कॉलेज ने 3-0 से हराया। जीत कुनेडो में अंडर 10 के 20-25 किलो भार वर्ग में आर्यन स्कूल के हरमन सिंह ने पहला, एल्पाइन स्कूल के प्रिंस पाल ने दूसरा, अंडर 17 के 40 से 45 किलो भार वर्ग में एल्पाइन स्कूल की कुलसुम बानो ने पहला, जय एकेडमी की साध्वी सिंह ने दूसरा, अंडर 6 में 15 से 20 भार वर्ग में जय एकेडमी की अनुराजा ने पहला, आर्यन स्कूल की तमन्ना रूपानी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर 12 के 30-35 किलो भार वर्ग में सिटी मोंटेसरी स्कूल के मयंक राज वर्मा ने पहला, एमपीएस के प्रखर यादव ने दूसरा, अंडर 17 के 40-50 किलो भार वर्ग में साउलिन एकेडमी के सौरभ कुशवाहा ने पहला, एल्पाइन स्कूल के यशदीप श्रीवास्तव ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे निर्णायक
सुनीता तिवारी, शेख रफीकउद्दीन, मातादीन यादव, मोहम्मद परवेज, निजामउद्दीन, अशोक झा, दीपक वर्मा, योगेश वर्मा, देवेंद्र कुमार, रहीस खां, मोहम्मद आरिफ, अफरोज अहमद, दिनेश कुमार, ओमी यादव, संजय श्रीवास, संजीव कुमार, रिंकू रायकवार व संघ के सचिव कपिल गर्ग रहे।


भारत की ओर से खेलना है
दौड़ में बहुत मजा आता हैं। स्कूल में भी रोज दौड़ लगाती हूं। हमेशा लक्ष्य भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलना है।
रिया गुप्ता, छात्रा, सेंट फ्र ांसिस गर्ल्स कॉलेज।

बेटी किसी से कम नहीं होती
खो-खो व रेस की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हूं। घर के लोग कहते है कि जमकर खेलों और नाम रोशन करो। बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं।
हर्षिता, छात्रा, आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना।

चैंपियनशिप पाना लक्ष्य है
रेस में सात मेडल ले चुकी हूं। एक मेडल बैडमिंटन में लिया है। आगे और भी प्रतियोगिताएं है। प्रतियोगिता में चैंपियन बनना लक्ष्य है।
अनुष्का, छात्रा, आर्मी पब्लिक स्कूल।

रोज दो घंटे करती हूं अभ्यास
मम्मी-पापा का प्रोत्साहन मिलता है। जिमनास्ट और एथलेटिक्स खेलों में प्रतिदिन दो घंटे अभ्यास करती हूं। क ई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हूं।
काजल कुशवाहा, छात्रा, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed