फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Falt 90 thousand peoplw effect

फॉल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली, 90 हजार आबादी प्रभावित

Sat, 13 Mar 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Falt 90 thousand peoplw effect
झांसी। शुक्रवार सुबह सुबह मौसम बदलने के साथ ही तेज हवाएं चलने से महानगर में खूब फॉल्ट हुए। ऐसे में पांच घंटे शहर की 90 हजार की आबादी बिना बिजली रही। तेज हवा के कारण तार पर होर्डिंग गिरने से भी बिजली की चाल बिगड़ गई। बिना बिजली के लोगों को पानी की भी भारी किल्लत हुई। देर रात तक भी शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बिजली जाने के बाद एक इंसुलेटर फट गया। इससे गल्ला मंडी, सीपरी बाजार, जेल चौराहा, हाइडिल कॉलोनी, सूती मिल, रानी महल फीडर में ब्रेकडाउन पर आ गए। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बिजली के तार टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में आधा शहर बिना बिजली के रहा। रिपेयरिंग के बाद 11.45 बजे हाइडिल कॉलोनी, 12.45 बजे जेल चौराहा की समस्या दूरी हो सकी। इसी तरह, दोपहर 2.10 बजे गल्ला मंडी और सूती मिल फीडर, सीपरी बाजार समेत अन्य फीडर की बिजली 1.18 बजे सामान्य हो गई। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बिजली की लाइन के ऊपर होर्डिंग गिर जाने की वजह से ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

आज और कल खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर
झांसी। माह के दूसरे शनिवार व रविवार को बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटर खुले रहेंगे। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बकायेदार अपना बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। इस योजना में सरचार्ज में छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिन भी बिजली काउंटर खोले जा रहे हैं। काउंटर पर दो बजे तक बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed