फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake ranking list of Nipun exam goes viral, Jhansi is shown 71st

Jhansi News: निपुण परीक्षा की फर्जी रैंकिंग सूची वायरल, झांसी का बताया 71वां स्थान

Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fake ranking list of Nipun exam goes viral, Jhansi is shown 71st

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। किसी ने निपुण परीक्षा की सूची सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसमें झांसी का 71वां स्थान बताया गया। जब बीएसए ने परियोजना कार्यालय से पुष्टि कराई तो सूची फर्जी निकली। जब बीएसए कार्यालय के कर्मचारी ने डेस्क बोर्ड पर रिजल्ट खोजा तो दिखाई नहीं दिया। बीएसए ने परियोजना कार्यालय में बात की तो पता चला कि अब तक कोई सूची जारी नहीं हुई है। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि किसी ने सोशल मीडिया पर फर्जी सूची जारी कर दी है।




बेसिक के विद्यार्थियों की पिछले साल 27 और 28 सितंबर को निपुण असेसमेंट परीक्षा हुई थी। जनपद के सभी 1452 विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के सवा लाख से ज्यादा परीक्षार्थी निपुण परीक्षा में शामिल हुए थे। 2023 में हुई परीक्षा का परिणाम पिछले साल फरवरी में जारी हो गया था मगर 2024 का परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है। वायरल फर्जी सूची में झांसी में 1472 विद्यालय बताए गए है, जो तय स्कूलों से 20 ज्यादा हैं। विद्यार्थियों की ग्रेडिंग भी जारी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed