फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake liquor was being made and sold at licensed shops, excise inspector suspended

Jhansi News: नकली शराब बनाकर बेची जा रही थी लाइसेंसी दुकानों पर, आबकारी इंस्पेक्टर निलंबित

Thu, 14 Mar 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fake liquor was being made and sold at licensed shops, excise inspector suspended
बड़े पैमाने पर बरामद हुई नकली शराब बनाने की सामग्री, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नकली शराब बनाकर लाइसेंसी दुकानों पर खपाने के काले कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस मामले में आबकारी मंत्री ने भी गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने झांसी के तत्कालीन आबकारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। जबकि, विभागीय अफसरों से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
पुलिस ने बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम बराठा के एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि फैक्टरी में बनने वाले नकली शराब के क्वार्टर हूबहू असली जैसे नजर आते थे और उन्हें मोंठ की लाइसेंसी शराब की दुकान पर बेचा जाता था। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि पुलिस ने पांच आरोपी दिनेश राय, अशोक कुमार राजपूत, विवेक कुशवाहा, राजेंद्र राय व प्रशांत राजपूत को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकली शराब की 12 पेटी, 50-50 लीटर शराब के छह केन, 50 लीटर स्प्रिट /एल्कोहल जैसे तरल पदार्थ, एक बोरी खाली क्वॉर्टर, लगभग सात हजार ढक्कन, दस हजार रैपर व क्यूआर कोड और क्वॉर्टर के ढक्कन को सील करने वाली एक मशीन बरामद की है।
विज्ञापन

इस मामले को प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए झांसी के तत्कालीन आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है। शिशुपाल सिंह अलीगढ़ में तैनात हैं। साथ ही झांसी के तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल व उप आबकारी आयुक्त सुभाष चंद्र सोनकर से स्पष्टीकरण तलब किया है। बता दें कि प्रमोद गोयल वर्तमान में सुल्तानपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed