फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fake imformation on cm helpline

सीएम हेल्पलाइन पर की झूठी शिकायत, एफआईआर

Tue, 14 Apr 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
fake imformation on cm helpline
झांसी। सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करना युवक को महंगा पड़ गया है। राशन मिलने के बाद भी कोटेदार पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने की शिकायत के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बंगरा ब्लॉक के गांव पलरा निवासी करन कुमार पुत्र परमलाल ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि गांव पलरा के कोटेदार उदयवीर ने उसकी पत्नी पार्वती के नाम दर्ज राशन कार्ड पर राशन नहीं दिया। जबकि मशीन में अंगूठा लगवा लिया गया। मामले की जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने की, तो सामने आया कि उसके कार्ड पर बेटी निशा वर्मा ने दो अप्रैल को झांसी में कोटेदार रामबाबू साहू के यहां से राशन ले लिया है। इस बारे में जब शिकायतकर्ता करन सिंह को बताया गया, तो उसने अधिकारी को धमकी दी। मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने थाना उल्दन में करन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता युवक हिस्ट्रीशीटर है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने बताया कि ऐसी तमाम शिकायतें सामने आ रही हैं। जिन पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed