फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fake calls in police control

दिल में आग लगी है, पानी मिलेगा क्या

Tue, 11 Feb 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
fake calls in police control
पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायतों की जांच करता पुलिस कर्मी
झांसी। हैलो....पुलिस कंट्रोल रूम, दिल में आग लगी है पानी मिलेगा क्या। यह सुनकर पुलिसकर्मी हाथ पर हाथ रखकर बैठ गए। उनको बताया कि आप गलत कॉल लगा रहे हैं, कार्रवाई हो जाएगी। यह सुनकर फोन काट दिया। दिन भर में ऐसी करीब आने वालीं पचास कॉल्स से कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम में आने वालीं कॉल पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन रही हैं। प्रतिदिन यहां दो कर्मी कॉल अटैंड करते हैं। कोई कॉल कर कहता है कि हेलो.... आपकी याद आ रही है। कोई फोन कर कहता है कि मेरा कुत्ता चोरी हो गया, घर में सांप घुस गया, दोस्त ने थप्पड़ मार दिया। घर में पानी नहीं आ रहा है, सर मेरा मोबाइल रिचार्ज करवा दो। ऐसी कॉल से दिन भर पुलिसकर्मी जूझते रहते हैं। इनमें से पचास कॉल ऐसी होती हैं, जिनका कोई जवाब नहीं होता। जिले के सिरफिरे युवकों ने फर्जी कॉलें कर सभी का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

कार्रवाई न होने से खौफ हुआ खत्म
जिस प्रकार सेे कंट्रोल रूम में इस प्रकार की कॉल आ रही हैं। इन पर कार्रवाई न होने से सिरफिरे युवकों का खौफ खत्म हो चुका है। पुलिस समझाकर कार्रवाई का डर बता देती है, इसके बाद उक्त नंबर से कॉल नहीं आती। नए नंबरों से ही कॉल आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी से करते कॉल
अधिकांश युवा फर्जी आईडी के नंबरों से कॉल कर रहे हैं। कुछ कॉल बार-बार आने के कारण कार्रवाई के लिए जांच के लिए भेजा जाता है तो नंबर ट्रेस नहीं हो पाता है। तब पता चलता है कि फर्जी आईडी से कॉल की गई।
खेल-खेल में होता 112 नंबर पर फोन
बताया गया कि 112 नंबर पर आने वाली सभी कॉल रिसीव करना जरूरी होती है। बच्चे अपने खेलने के लिए 112 नंबर का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। जब इसकी शिकायत उनके माता पिता से की जाती है तो वो गलती से लगने का बहाना करते हैँ या माफी मांगकर मामला खत्म कर लेते हैं।

कंट्रोल रूप में ऐसे आने वाले नंबरों पर पुलिस की तरफ से फोन कर कार्रवाई की चेतावनी दे दी जाती है। ऐसी कॉल आती हैं, पुलिस ऐसे नंबरों को ट्रेस भी कर रही है।
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed