फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Faces blossomed after getting tablet, studies will be easy

टैबलेट पाकर खिल उठे चेहरे, आसान होगी पढ़ाई

Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Faces blossomed after getting tablet, studies will be easy
झांसी। राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मेधावी सम्मान समारोह और टैबलेट वितरण का आयोजन किया गया। योजना के तहत लगातार कक्षा में उपस्थित रहने और अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए 137 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की नि:शुल्क योजना अभी 18 मंडलों में संचालित की जा रही थी, लेकिन अब प्रदेश के 75 जिलों में संचालित की जाएगी। जिसके संचालन का कार्यभार जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास होगा। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। इसी लगन से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसित रहें। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि मेहनत में कमी न हो तो जीतने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, जीआईसी प्रधानाचार्य पीके मौर्य, जीजीआईसी प्राचार्य एसके त्रिपाठी, अभ्युदय कोचिंग अधीक्षक बलराम वर्मा, अवंतिका, कृष्णहरि पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसएन त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

सब पढ़ें, सब बढ़ें वाली लाइन याद आ रही है, हमारी मेहनत का परिणाम हमें मिलना शुरू हो गया है। - कीर्ति
योजना से मिले टैबलेट से मेरे माता-पिता भी काफी खुश हैं, अब पढ़ने का हौसला बढ़ गया है। - संजीव कुमार
टैबलेट मिल जाने से अब मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर कक्षा में आंखों को कष्ट नहीं होगा। - मीनू गुप्ता
नि:शुल्क योजना से चल रही कक्षाओं से काफी कुछ सीखने को मिला। अब टैबलेट से लाभ मिलेगा। - दिनेश कुशवाहा
अब कक्षा को अच्छे से टैबलेट की बड़ी स्क्रीन पर अटैंड कर पाएंगे। मोबाइल पर दिक्कत होती थी।- शिवानी राय
बढ़िया है टैबलेट मिल गया वैसे भी मोबाइल से कक्षा लेने में दिक्कत होती थी, अब आसानी होगी। - मोहित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed