फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man physically assaulted a girl on the pretext of marriage In Jhansi

Jhansi: फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, लड़की ने छोड़ा घर परिवार, फिर रोज बदले में मिला ऐसा धोखा

Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
सार

एसएसपी कार्यालय पहुंची इस युवती ने पुलिस अफसरों को रो-रोकर आपबीती सुनाई। आरोप है कि युवक ने उससे पहले शादी करने का वायदा किया था लेकिन, अब उस वायदे से मुकर गया।

विज्ञापन
young man physically assaulted a girl on the pretext of marriage In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार करना बदायूं की एक युवती को काफी भारी पड़ा। युवक की बातों में आकर युवती अपना घर छोड़कर झांसी आ गई। यहां वह चार महीने तक इसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रही। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे पहले शादी करने का वायदा किया था लेकिन, अब उस वायदे से मुकर गया। उसके परिजनों ने भी उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची इस युवती ने पुलिस अफसरों को रो-रोकर आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह बदायूं में रहकर पढ़ाई करती है। दो साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती झांसी के बिजौली निवासी युवक से हो गई। युवक यहां किराने की दुकान चलाता है। युवक ने फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर उसे झांसी बुलाया।

विज्ञापन
Trending Videos

उसकी बातों में यकीन करके युवती चार महीने पहले यहां आ गई। युवक उसे लेकर अलग कमरे में रहने लगा। इस दौरान युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। कुछ दिनों बाद युवक की दूसरी जगह शादी तय हो गई। इसके बाद युवक ने उससे शादी से इनकार कर दिया। युवती के आरोप के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed