फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Extreme heat is burning cables, power crisis has made people cry

Jhansi News: भीषण गर्मी जला रही केबल, बिजली संकट ने रुलाया

Sat, 14 Jun 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Extreme heat is burning cables, power crisis has made people cry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रचंड गर्मी न केवल जीव-जंतुओं के लिए काल बन रही, बल्कि बिजली के केबल भी जल जा रहे हैं। लोड बढ़ने से दर्जनों स्थानों पर केबल जलने की घटनाएं सामने आईं, वहीं फाल्ट की झड़ी लगी रही। घरों में एसी, कूलर ठप हो गए। गलियों में अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार दोपहर में फाल्ट के बाद शाम को गल्ला मंडी, सीपरी बाजार, नगरा, उनाव गेट, सूती मिल उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति बाधित रही। एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित रही।
भीषण गर्मी में बिजली की खपत तीन गुना तक बढ़ गई है। उपकेंद्रों पर स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर हांफ रहे हैं। शहर के नगरा, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, उनाव गेट, सूती मिल, हंसारी, गल्ला मंडी, मेडिकल उपकेंद्र ओवरलोड चल रहे हैं। बेतहाशा मांग के कारण बार-बार ट्रिप होने की समस्या बढ़ गई है। हर घंटे हो रही बिजली कटौती से सभी परेशान हैं। दूसरी ओर निगम अफसरों का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ने से लोकल फाल्ट की समस्याएं अधिक आ रही हैं। खपत बढ़ने के कारण लो वोल्टेज हो रहा है। समस्या से निजात के लिए फीडरों पर आपूर्ति काटकर दी जा रही है। 2-3 घंटे के अंतराल में एक-एक घंटे की कटौती की जा रही है। इससे सिस्टम पर लोड जरूर कम हुआ, लेकिन लोकल फाल्ट की समस्या कम नहीं हुई। ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने और तार आदि के टूटने की घटनाएं लगातार आती रहीं।
विज्ञापन


बिजली की समस्या ओवरलोड के चलते आ रही है। केबलों में आग लगने के साथ ही फाल्ट की समस्याएं आ रही हैं। अधिकारी व कर्मी सुधार कार्य में जुटे हुए हैं। कोशिश है कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता

विद्युत वितरण मंडल, शहर झांसी।
----------
गल्ला मंडी, सीपरी बाजार, नगरा, उनाव गेट व सूती मिल की सबसे खराब स्थिति
- वैसे तो पूरे महानगर की बिजली व्यवस्था खराब है, लेकिन शुक्रवार को गल्ला मंडी, सीपरी बाजार, नगरा, उनाव गेट व सूती मिल क्षेत्र की बिजली दोपहर से शाम और शाम से रात तक गुल रही। बिजलीघर ओवरलोड होने से केबलों में आग की घटनाएं हुईं।

.........

की गई वैकल्पिक व्यवस्था
- ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे बिजलीघरों पर आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है। यहां 2-3 घंटे आपूर्ति देने के बाद एक घंटे की कटौती की जा रही है। यह क्रम गत रोज से लागू कर दिया गया है। जब तक यहां ओवरलोड की समस्या है, तब तक यह क्रम जारी रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed