{"_id":"685712cfc075086ae20fa160","slug":"extortion-was-demanded-from-the-water-tanker-driver-after-assaulting-him-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-582439-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जलसंस्थान के टैंकर चालक से मारपीट कर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जलसंस्थान के टैंकर चालक से मारपीट कर मांगी रंगदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत अथाईपुरा में दबंग ने जल संस्थान के टैंकर चालक से मारपीट करते हुए रंगदारी मांगी। धमकी देते हुए न सिर्फ शर्ट फाड़ दी बल्कि लोहा की रॉड में लगे फावड़ा से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सीपरी बाजार थानांतर्गत भोजला निवासी किशोरी (63) जल संस्थान के टैक्टर-टैंकर से मुहल्लों में पानी का वितरण करता है। आरोप है कि 13 जून की सुबह 10:30 बजे वह अथाईपुरा इतवारीगंज में ट्रैक्टर टैंकर से पानी वितरण कर रहा था। तभी अभय यादव निवासी आथाईपुरा ने आकर टैक्टर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब रोका गया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए लोहा की रॉड में लगे फावड़ा से प्रहार किया, जिससे वह बच गया।यही नहीं, आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि अगर ट्रैक्टर मेरे घर के सामने से निकलेगा तो रंगदारी देना होगा। जब उसने इन्कार किया तो उसे जमीन पर पटककर पीटा। शर्ट फाड़कर मारपीट की। इसकी फोटो और वीडियो है। वहीं, कोतवाली प्रभारी राजेश पाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।