फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Experimental examination will be conducted under the surveillance of CCTV cameras, recording DVR will be safe.

Jhansi News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा, रिकार्डिंग डीवीआर होगी सुरक्षित

Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Experimental examination will be conducted under the surveillance of CCTV cameras, recording DVR will be safe.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित होेने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी और सीसीटीवी की रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 से 31 जनवरी से कराई जाएगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में शिक्षा विभाग तेजी से जुटा हुआ है। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए रूपरेखा तैयारी की जा रही है। 24 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाईस्कूल के 17107 और इंटरमीडिएट के 13858 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 से 31 जनवरी तक आयोजित कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा को सुचितापूर्वक कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद इसे सुचितापूर्वक कराने की तैयारियां कराई जा रही हैं। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed