फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Executive Engineer suspended on charges of abusing fellow engineers

Jhansi News: सहकर्मी अभियंताओं से गाली-गलौज के आरोप में अधिशासी अभियंता निलंबित

Fri, 04 Aug 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer suspended on charges of abusing fellow engineers
पिछले एक माह से सहकर्मियों ने खोल रखा था मोर्चा, अनुशासनहीनता की भी शासन तक पहुंची थी शिकायत
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शासन से आया निलंबन का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/ललितपुर। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता छत्रपति सिंह को सहकर्मियों के साथ गाली-गलौज एवं अनुशासनहीनता करने के आरोप में शासन ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। अधिशासी अभियंता के खिलाफ शासन को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में मामला सही पाए जाने पर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

ललितपुर स्थित सिंचाई निर्माण खंड (द्वितीय शाखा) में 17 मार्च 2023 को बतौर अधिशासी अभियंता छत्रपति सिंह ने कार्यभार संभाला था। उनको अनुसंधान एवं नियोजन खंड (प्रथम) के साथ इसकी अतिरिक्त तैनाती दी गई। निर्माण खंड शाखा को भौंरट नहर परियोजना का काम पूरा करना है लेकिन, तैनाती के बाद से ही अधिशासी अभियंता का अपने मातहतों के साथ विवाद होने लगा।
विज्ञापन

शाखा में तैनात सहायक अभियंता एवं अवर अभियंताओं का आरोप है कि अधिशासी अभियंता सभी के साथ गाली-गलौज करते हैं। अपने चैंबर में बुलाकर सहायक अभियंता तक को अपमानित करते हैं। मातहतों ने इसकी शिकायत मुख्य अभियंता समेत प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अनिल कुमार से की थी। विभागाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता राजपाल सिंह को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह जांच पूरी करके मुख्य अभियंता ने अपनी रिपोर्ट विभागाध्यक्ष को सौंपी थीं। रिपोर्ट में अधिशासी अभियंता छत्रपति सिंह पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभागाध्यक्ष की रिपोर्ट पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से छत्रपति सिंह को निलंबित किए जाने का आदेश जारी हो गया।


000
विवादों से रहा है पुराना नाता
अधिशासी अभियंता छत्रपति सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। झांसी में पंचम शाखा में तैनाती के दौरान भी उनका कर्मचारियों से इसी बात पर विवाद हो गया था। नाराज कर्मचारी उनके खिलाफ मुख्य अभियंता कार्यालय में धरने पर जा बैठे थे। इसके चलते उनको यहां से हटाना पड़ा था। यहां भी अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्यालय में तैनात कुल दस अभियंताओं ने मोर्चा खोल दिया था। इनमें चार सहायक अभियंता और छह अवर अभियंता शामिल थे, हालांकि कुछ समय से इनमें से कुछ अवर अभियंताओं ने इस विवाद से अपना पल्ला झाड़ लिया था लेकिन, तब तक शिकायत मुख्य अभियंता समेत विभागाध्यक्ष तक पहुंच चुकी थी।

000
अधिशासी अभियंता के खिलाफ सहायक अभियंता एवं अवर अभियंताओं ने शिकायत की थी। इसी आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके निलंबन के आदेश जारी हुए हैं।
-शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed