फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Executive Committee Elections: Long queue in BJP; five contenders for every post.

कार्यकारिणी चुनाव: भाजपा में लंबी कतार, हर पद के लिए पांच दावेदार

Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 09 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Executive Committee Elections: Long queue in BJP; five contenders for every post.
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के ढाई महीने बाद बृहस्पतिवार को चुनाव होने जा रहा है। चुनाव को लेकर सत्ताधारी भाजपा में सबसे ज्यादा सरगर्मी है। पार्टी के 25 पार्षद कार्यकारिणी सदस्य बनने की दौड़ में हैं। इनमें से पांच का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में हर पद के लिए करीब पांच दावेदार हैं। दावेदार पार्षद पार्टी नेताओं से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अपनी पैरवी कराने में जुटे हैं। बुधवार को पार्टी नेताओं की बैठक में संभावित नामों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

नगर निगम में छह कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इनमें भाजपा के पांच और बसपा का एक पार्षद शामिल है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। पिछले तीन कार्यकारिणी चुनावों में भाजपा के 19 पार्षद सदस्य बन चुके हैं। इस बार भाजपा के 25 ऐसे पार्षद हैं, जो अब तक कार्यकारिणी में नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए पार्टी के पांच पार्षदों का कार्यकारिणी में पहुंचना तय माना जा रहा है। मतदान की स्थिति बनने पर भी क्रॉस वोटिंग नहीं होने की स्थिति में भाजपा आसानी से पांच सदस्य जिता सकती है। वहीं, विपक्ष की ओर से एक सदस्य के कार्यकारिणी में पहुंचने की संभावना है। यही वजह है कि भाजपा में एक-एक सीट के लिए पार्षदों के बीच जोर-आजमाइश तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 10 माने जा रहे मजबूत दावेदार
पार्षद राखी परिहार, रामजी यादव, सुनील नैनवानी, रितिका तिवारी, हरिओम मिश्रा, राजकुमारी, तरुण शाक्य, निधि वर्मा, विष्णु यादव और नीता यादव को कार्यकारिणी में पहुंचने के मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है।

पदाधिकारियों की जोड़ी की पैरवी की चर्चा, एक माननीय से पार्षद नाराज
भाजपा के दो महानगर पदाधिकारियों की जोड़ी की कार्यकारिणी चुनाव में भूमिका को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा है। पार्षदों के बीच यह भी चर्चा है कि दोनों पदाधिकारी अपने पसंदीदा पार्षदों को कार्यकारिणी में पहुंचाने के लिए जोर लगा रहे हैं। ऐसे में दावेदार पार्षदों की इनके यहां आवाजाही बढ़ गई है।
वहीं, एक जनप्रतिनिधि की कार्यशैली को लेकर भी पार्षदों में नाराजगी की चर्चा है। कुछ पार्षदों का कहना है कि संबंधित जनप्रतिनिधि अपने गुट के पार्षदों की पैरवी उस मजबूती से नहीं कर रहे हैं, जैसी उनसे उम्मीद की जा रही थी।

------------
नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को होना है। बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर पार्षदों के नामों पर चर्चा की जाएगी। - बिहारी लाल आर्य, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed