{"_id":"67df1b4b9d436ae6ba05eb25","slug":"exams-of-125-lakh-students-of-basic-start-from-24th-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-518424-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेसिक के सवा लाख छात्रों की परीक्षाएं 24 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेसिक के सवा लाख छात्रों की परीक्षाएं 24 से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 24 मार्च से बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, जो 28 मार्च तक चलेंगी। विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग में लगभग 1.20 लाख परीक्षार्थी हैं।
वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से ढाई बजे तक चलेगी। कक्षा एक के विद्यार्थियों की 28 मार्च को प्रथम और द्वितीय पाली में मौखिक परीक्षा होगी। बीएसए विपुल शिवसागर ने बताया कि प्रश्नपत्र 50 अंक का होगा। वहीं, अलग-अलग दिवसों में कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक परीक्षाएं 25-25 अंकों की होंगी। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा 35 और मौखिक परीक्षा 15 अंक की होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, कक्षा छह, सात और आठ में सिर्फ लिखित परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र 50 अंक का होगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि 24 से 28 मार्च तक वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का सभी प्रकार का अवकाश (मेडिकल स्थिति को छोड़कर) निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन