{"_id":"63d6ae7670a3eb46e7142bc6","slug":"examination-center-50-percent-teacher-outside-jhansi-news-jhs237901854-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे 50 फीसदी बाहरी कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे 50 फीसदी बाहरी कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा की निगरानी के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसमें परीक्षा केंद्रों पर तैनात परीक्षकों में से 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहर के हाेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 24812 और इंटरमीडिएट के 24444 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर के जरिए निगरानी होगी। निर्देश हैं कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक उसी स्कूल के शिक्षक हो सकते हैं, लेकिन शेष 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूल के होंगे।
परिषद के सचिव ने निर्देशित किया है कि ऐसे शिक्षक जिनके परिचित या रिश्तेदार जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे उनकी ड्यूटी वहां नहीं लगाई जाएगी। साथ ही जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय का परीक्षक उस परीक्षा में बतौर कक्ष निरीक्षक तैनात नहीं होगा।
विज्ञापन
एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी बिठाए जाएंगे, जिसमें दो कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। 40 से अधिक विद्यार्थी होने पर तीन कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा, जिसमें से दो परीक्षक बाहर के होंगे।
परीक्षा केंद्रों पर जहां बालिकाएं होंगी, वहां कक्ष निरीक्षक के तौर पर शिक्षिकाओं की तैनाती में प्राथमिकता दी जाए। बालिकाओं की तलाशी भी शिक्षिका द्वारा ही ली जाएगी।
डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षक की तैनाती के जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जिला स्तर पर तैयारी की जा रही है।