{"_id":"5a95c6ed4f1c1b512f8b4a5d","slug":"exam-me-avabta-pr-tmaya-jayga-notic","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में अव्यवस्था पर थमाया जाएगा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में अव्यवस्था पर थमाया जाएगा नोटिस
amarujala
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
exam, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की मेडिसिन की परीक्षा निरस्त करने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन कक्ष निरीक्षक व अन्य को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। अव्यवस्था के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की मेडिसिन की परीक्षा सोमवार सुबह दस बजे से शुरू हुई थी। परीक्षा में लगभग 100 परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया था। परीक्षा के बाद पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट दी कि छात्र-छात्राएं आपस में बातचीत कर रहे थे। प्राचार्य ने भी अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया। इसके आधार पर कुलपति ने मेडिसिन की परीक्षा निरस्त कर दी है।
कुलसचिव सीपी तिवारी ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए थी। अव्यवस्था पर कक्ष निरीक्षक व अन्य को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्य आज जिला जाएंगे
बीयू से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र का सत्यापन करने वाली समिति के सदस्य बुधवार को जिलों जाएंगे। वह प्रशासनिक अधिकारियों, नोडल अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक आदि से बातचीत करेंगे। व्यवस्था में किसी प्रकार की यदि कमी मिलती है, तो उसको दुरुस्त कराया जाएगा। मंगलवार को कंट्रोल रूम के नवनियुक्त प्रभारी को कार्यभार सौंपा गया। कुलसचिव ने कक्ष का निरीक्षण भी किया।