फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Exam for the post of Assistant Professor in BU on 26th

Jhansi News: बीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा 26 को

Mon, 20 Nov 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Exam for the post of Assistant Professor in BU on 26th
परीक्षा भवन में सिर्फ नियमित विभागों के अर्ह अभ्यर्थियों की होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नियमित विभागों में निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि तय हो गई है। 26 नवंबर को दोपहर 12 से एक बजे तक बीयू के नवीन परीक्षा भवन में परीक्षा आयोजित होगी।

बीयू ने नियमित और स्ववित्त पोषित विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। स्क्रूटनी के बाद नियमित, एसएफएस विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। अब नियमित विभागों के अर्ह अभ्यर्थियों की परीक्षा 26 नवंबर को कराई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित हर विषय के प्रश्नपत्र में 40 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। अगर उसमें कोई विसंगति होती है तो अंग्रेजी संस्करण प्रमाणिक माना जाएगा। परीक्षा के बाद प्रश्न पुस्तिका संबंधित अभ्यर्थी वापस ले जा सकेंगे। ओएमआर शीट दो प्रतियों में होगी। इसकी कार्बन कॉपी अभ्यर्थी को दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed