फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   exam centro ko hogi online nighrani

परीक्षा केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी

Wed, 18 Sep 2019 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
exam centro ko hogi online nighrani
परीक्षा केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी
विज्ञापन

झांसी। प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के सख्त प्रबंध किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड के अधिकारी इंटरनेट के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की लाइव निगरानी करेंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इसके लिए कंट्रोल रूम बनेगा। बोर्ड ने सभी विद्यालयों से सीसीटीवी कैमरों, वॉयस रिकार्डर के साथ ही वेबकास्टिंग के लिए राउटर, फोर जी इंटरनेट कनेक्शन आदि की भी सूचना देने को कहा है।

बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कई प्रयास हुए हैं। बीते कुछ वर्षों में सीसीटीवी कैमरों व वॉयस रिकार्डर की मौजूदगी में परीक्षाएं हुई है। लेकिन, कई जिलों में नकल पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया था। ऐसे में शासन ने बीते शैक्षिक सत्र में अलीगढ़, प्रयागराज के कुछ परीक्षा केंद्रों में प्रयोग बतौर वेबकास्टिंग से निगरानी की थी। जो सफल भी हुई थी। इसके बाद जून में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने समीक्षा बैठक में केंद्रों क ो ऑनलाइन निर्धारण की भी बात कही थी। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी विद्यालयों से सीसीटीवी कैमरों, वॉयस रिकार्डर, वेबकास्टिंग के लिए राउटर, इंटरनेट कनेक्शन आदि सूचनाएं ऑनलाइन मांगी हैं। इससे संवेदनशील और अति संवेदनशील विद्यालयों पर खासी निगरानी रहेगी। डीआईओएस कोमल यादव ने बताया कि वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधी निगरानी रहेगी। नकल पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed