फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   exam bundekhand university

बीयू में वार्षिक परीक्षाएं शुरू, आसान प्रश्नपत्र देख छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

Tue, 03 Mar 2020 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
exam bundekhand university
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा।
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। आसान पेपर आने की वजह से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले रहे। पहले दिन पंजीकृत 1673 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ 25 अनुपस्थित रहे। उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर लगातार छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए जाते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ से 11 बजे की पहली पाली में बीए द्वितीय वर्ष के फिलोस्पी, उर्दू लिट्रेचर व कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। वहीं, दो से पांच की दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के उर्दू लिट्रेचर, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फिलोस्पी, साइकोलॉजी विषय के प्रथम प्रश्नपत्र और बीए प्रथम वर्ष के फिलोस्पी, उर्दू लिट्रेचर और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र आसान आने के कारण विद्यार्थियों को ज्यादा समस्या नहीं हुई। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि बुंदेलखंड में सभी सातों जिलों में परीक्षा के लिए 1673 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 25 अनुपस्थित रहे। 35 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

वहीं, उच्च शिक्षा अधिकारी में स्थापित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, कक्ष निरीक्षक के कुछ देर के लिए चले जाने आदि को लेकर लगातार निर्देश दिए जाते रहे। कुछ कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को दूरी पर भी बैठाने के निर्देश कंट्रोल रूम से दिए गए। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. बीबी त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन नकलविहीन परीक्षा हुई है। आगे भी नकल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची नहीं लगी होने से हुई परेशानी
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की सूची चस्पा नहीं होने की वजह से समस्या हुई। छात्र अपना प्रवेश पत्र लेकर इधर-उधर भटकते रहे। शिक्षकों को भी उन्हें कक्ष बताने में काफी समस्या हुई। परीक्षा भवन में छात्र अमित ने बताया कि 15 मिनट तक भटकने के बाद भी उसे कक्ष नहीं मिल पाया। बाद में एक शिक्षक ने उसे कक्ष नंबर बताया।

इन विषयों की परीक्षा आज
मंगलवार को बीए द्वितीय वर्ष के फिलोस्पी, उर्दू लिट्रेचर और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की सुबह आठ से 11 बजे की प्रथम पाली में परीक्षा होगी। वहीं, दोपहर दो से शाम पांच बजे तक की द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष की उर्दू लिट्रेचर, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फिलोस्पी, साइकोलॉजी के द्वितीय प्रश्नपत्र और बीए प्रथम वर्ष की फिलोस्पी, उर्दू लिट्रेचर व कंप्यूटर एप्लीकेशन के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed