फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ex minister present in court

कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा

Thu, 05 Aug 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ex minister present in court
कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री को लिया हिरासत में, बाद में छोड़ा
विज्ञापन

झांसी। हाईवे पर जाम लगाने के मुकदमे में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन बुधवार को न्यायालय में उपस्थित हुए। उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। बाद में 200 रुपये जुर्माना अदा करने और 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंध पत्र देने पर उन्हें छोड़ा गया।

बिजली की समस्या को लेकर 2013 में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने पारीछा थर्मल पावर प्लांट के सामने हाईवे पर जाम लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ागांव थाने में एफआईआर दर्ज की थी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन, वह तारीखों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर 23 जुलाई को अपर सत्र न्यायाधीश /विशेष जज एमपी एमएलए कोर्ट प्रकाश नागर की अदालत ने पूर्व मंत्री और 14 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इस पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश बिलहाटिया, सौरभ जैन व सोहेल जैन न्यायालय में उपस्थित हुए। उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता विवेक बाजपेयी ने बताया कि न्यायालय ने पूर्व मंत्री व अन्य तीनों पर 200-200 रुपये का जुर्माना लगाया तथा 50-50 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र भी देना पड़ा। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed