फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ex counsellor suicides

पूर्व सभासद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
ex counsellor suicides
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
नगर पंचायत बड़ागांव के पूर्व सभासद एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयपाल कुशवाहा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर मौत को गले लगा दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। घटना से परिजन सदमे में हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। बड़ागांव के महाराजपुरा निवासी मोतीलाल कुशवाहा के पुत्र जयपाल कुशवाहा (40) ने अपने घर की छत पर लगे कुंडे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर दोपहर तकरीबन एक बजे आत्महत्या कर ली। परिजनों को सूचना लगी तो घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में जयपाल को मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा नेता के निधन पर चेयरमैन दयाराम कुशवाहा, अखिलेश श्रीवास्तव, मनोज शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed