फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ex block pramuck charan singh again report

फर्जीवाड़े में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 08 Jul 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ex block pramuck charan singh again report
झांसी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह फर्जीवाड़े के आरोप में बुरी तरह घिर गए हैं। सदर तहसीलदार मनोज कुमार ने मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करके नाम शामिल कराने एवं आधार कार्ड के अभिलेखों के साथ छेड़खानी के आरोप में बबीना थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ धारा 420 समेत अन्य धाराओं मेें मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह इस दफा बबीना ब्लॉक से प्रमुख बनने की तैयारी में थे। इसके चलते उन्होंने चुनाव से कुछ समय पहले बड़ौरा गांव में नाम दर्ज कराया। शिकायत के बाद हुई जांच में मालूम चला कि उनका नाम नगर निगम की मतदाता सूची 2017 की भाग संख्या 344 के क्रमांक 205 में एवं विकास खंड मोंठ की ग्राम पंचायत बुढ़ावली की मतदाता सूची 2021 की भाग संख्या 133 के क्रमांक 997 पर अंकित है। नगर निगम एवं ग्राम पंचायत में पहले से नाम दर्ज होने के बावजूद चरन सिंह ने बड़ौरा की मतदाता सूची में भी अपना नाम हेरफेर करके दर्ज करा लिया। इस मामले की शिकायत के बाद जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जांच कराई। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। चरण सिंह ने चुनाव के दौरान भरे गए शपथ पत्र में भी इसके बारे में कोई उल्लेख नहीं किया। इस मामले में बबीना के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया था जबकि अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह चरन सिंह ने अपने पुत्र राज यादव का नाम भी गलत तरीके से बड़ौरा की मतदाता सूची में शामिल करा दिया। जांच पूरी होने के बाद आज तहसीलदार ने बबीना थाने में चरन सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। इंस्पेक्टर बबीना के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद तमाम लोग इसे राजनीतिक पेशबंदी करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed