फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every third person loses his life in a road accident due to not wearing a helmet

Jhansi News: सड़क हादसे मेंं हर तीसरा हेलमेट न लगाने से गवां रहा जान

Sun, 03 Aug 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Every third person loses his life in a road accident due to not wearing a helmet
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ट्रैफिक को सुरक्षित बनाने के लाख दावों के बावजूद सड़क हादसों में कोई कमी नहीं आ रही है। हालिया आंकड़ों की मानें तो पिछले साल के मुकाबले सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है वहीं, पिछले तीन साल के आंकड़े बताते हैं कि सर्वाधिक हादसे का शिकार दो पहिया वाहन चालक हो रहे हैं। हादसों के शिकार हर तीसरे व्यक्ति की मौत सीधे सिर में चोट लगने की वजह से हुई। इन चालकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे। इस वजह से इनको अस्पताल तक पहुंचने का भी समय नहीं मिल सका।
यूपी-एमपी बार्डर होने की वजह से झांसी के चारों ओर राजमार्गों का जाल बिछा हुआ है। चौड़ी सड़कें होने से वाहनों की रफ्तार भी तेज रहती है। तकरीबन रोजाना ही तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर दो पहिया वाहन सवार जान गवां बैठते हैं। पिछले तीन साल के दौरान 613 से अधिक लोग सड़क हादसों में जान गवां चुके। इनमें 227 लोगों की मौत सिर में चोट लगने से हुई। चिकित्सकों का भी कहना है कि सिर में चोट लगने से जान जाने का सर्वाधिक खतरा रहता है।
विज्ञापन


केस एक
11 जुलाई को झांसी-कानपुर हाइवे पर पूंछ कस्बे के पास मोटर साइकिल सवार मुकेश को अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश के सिर में गहरी चोट आई थी। इस चोट की वजह से उसकी हालत बिगड़ती गई। आखिरकार उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
एक अगस्त को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के सामने मोटर साइकिल भिड़ंत होने से ह़देश श्रीवास्तव की मौत हो गई। उनके भी सिर में गहरी चोट आई थी। इस वजह से मौके पर ही हदेश ने दम तोड़ दिया।


केस तीन
7 जुलाई को रक्सा के सिजवाहा तिराहा के पास बाइक सवार सोनू पाल को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सोनू के सिर में गहरी चोट आ गई थी। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

00

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों का चालान भी किया जाता है।

रामवीर सिंह, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed