फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every place welcome shiv barat surve sweat water

जगह-जगह हुआ बरात का स्वागत, पिलाया शर्बत-बांटी मिठाई

Fri, 12 Mar 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Every place welcome shiv barat surve sweat water
झांसी। बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर से मढ़िया महादेव के लिए निकली शिव बरात का तमाम सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया। मुस्लिम संगठनों ने भी पुष्प वर्षा कर धार्मिक सौहार्द की मिसाल कायम की। लोगों ने सड़क, घरों की छतों, छज्जों से खूबसूरत नजारा देखा और फूल बरसाए।
विज्ञापन

राष्ट्रभक्त संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता अध्यक्ष अंचल अड़जरिया की अगुवाई में शामिल हुए। कार्यकर्ता हर-हर महादेव का उद्घोष करते चल रहे थे। उनके साथ पुरुकेश अमरया, कार्तिके पाचौरी, सत्यम, आकाश, छोटू, आदित्य, रवि खटीक समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। मरकजी मस्जिद के सामने असलम शेर, शकील खान उर्फ बबलू, इलयास की आदि की अगुवाई में बारात पर पुष्पवर्षा की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सैंयर गेट पर अध्यक्ष शकील खान की अगुवाई में बारातियों का स्वागत किया। इस दौरान संतराम पेंटर, असलम शेर, नफीस, शहनवाज, नरेंद्र सिंह राठौर, शकील, हाजी निसार, असफाक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में बिसाती बाजार चौराहे पर संदीप सरावगी की अगुवाई में ओमप्रकाश विश्वारी, विजय त्रिपाठी, संजय छत्रसाल, धर्मेद्र, आशु आदि ने शिव बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड सर्वब्राह्मण महासभा अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बरात के ऊपर जगह-जगह पुष्पवर्षा की। बरातियों को शर्बत एवं मिष्ठान दिया गया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, नवनीत मिश्रा, बालकृष्ण चौबे, रविशंकर पांडेय, प्रमोद तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे। युवा ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी की अगुवाई में सदस्यों ने गांधीरोड चौराहे के पास शिव बारात का स्वागत किया। इस दौरान राधे चौबे, संजीव शर्मा, महेश पांडेय शामिल रहे। बजाजा बाजार व्यापार सेवा समिति के अतुल दुबे, रवीश त्रिपाठी, चंदू जैन, सुभाष आदि ने भी स्वागत के लिए स्टॉल लगाया। खत्री सभा के अध्यक्ष विजय खन्ना, श्याम कौशल, राजीव खत्री, अंकुर बट्टा, मुकेश सहगल, दीपक अरोरा, शुभम टंडन, चंद्रमोहन, कौशल, मोनू, मनोज सहगल, दीपा छाबड़ा ने बारातियों के बीच ठंडाई वितरित की। सुभाषगंज व्यापार मंडल, खटीक समाज, क्षत्रिय समाज, साहू समाज, खत्री समाज, कुशवाहा समाज आदि की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाए गए थे। इसी क्रम में बुंदेलखंड अग्रवाल नवयुवक समिति ने महाकालेश्वर मंदिर से निकली शिव बरात के स्वागत में पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed