{"_id":"5fd277de8ebc3e3eb25306c8","slug":"every-one-put-vacseen-jhansi-news-jhs1831688120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को लगेगी वैक्सीन, फ्रंटलाइन वर्कर को पहला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को लगेगी वैक्सीन, फ्रंटलाइन वर्कर को पहला मौका
विज्ञापन
झांसी। कोविड-19 के वैक्सीनेशन को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान वैक्सीनेशन की रणनीति तय की गई। अधिकारियों के मुताबिक जनपद में सभी को वैक्सीन लगाई जाएगी। सबसे पहला मौका फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। वैक्सीन से पहले लोगों का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी इस वैक्सीन से वंचित नहीं किया जाएगा। वैक्सीनेशन का काम बेहद चुनौतीपूर्ण है। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों समेत फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। उसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। इसके बाद सभी लोगों का वैक्सीनेशन होगा। दो डोज में वैक्सीनेशन पूर्ण माना जाएगा। वैक्सीनेशन में मैनपावर की कमी दूर करने के लिए उन्होंने सभी एनजीओ, प्राइवेट संस्था समेत अन्य से मदद लेने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसके लिए 2371109, 2371100 नंबर पर सूचना देने की बात कही। इस दौरान कोविड पोर्टल पर अपडेशन की स्थिति, कोल्ड चैन सुदृढ़ीकरण आदि की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कोविड-19 पोर्टल पर अब तक 103 सरकारी एवं 198 निजी चिकित्सालयों की सूचना का विवरण दर्ज किया जा चुका। इसमें 4606 सरकारी स्वास्थ्य कर्मी एवं 1643 निजी स्वास्थ्य कर्मियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका। बैठक में सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सीएमओ डॉ.गजेंद्र कुमार निगम, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, डॉ.हरीशचंद्र, डॉ.एनके जैन, डॉ.जूही सूलिया समेत अन्य उपस्थित थे।