फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even on the instructions of the government, the health department did not send the sample of Zika virus

सरकार के निर्देश पर भी स्वास्थ्य विभाग ने नहीं भेजा जीका वायरस का सैंपल

Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Even on the instructions of the government, the health department did not send the sample of Zika virus
झांसी। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को जीका वायरस का सैंपल भेजने को कहा था, लेकिन झांसी जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक भी सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अजीब तर्क दियाहै कि जिले में जीका वायरस के लक्षणों से संबंधित कोई मरीज मिला ही नहीं। ऐसे में सैंपल भेजने का कोई औचित्य नहीं है। जब कोई संदिग्ध मरीज मिलेगा तो सैंपल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल कानपुर समेत आसपास के इलाकों में जीका वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जीका वायरस मुख्य रूप से मच्छरों के काटने से फैलता है, लेकिन कभी-कभी एक गर्भवती महिला से उसके भ्रूण तक, यौन संपर्क के जरिए और ब्लड ट्रांसफ्यूजन के जरिए भी फैल सकता है। कई बार इसके लक्षण अस्पष्ट होते हैं। शुरूआती लक्षणों में बुखार, रेशेज, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं। जीका वायरस से होने वाला संक्रमण इतना खतरनाक होता है कि अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। अगर किसी गर्भवती महिला वायरस से संक्रमित हो जाए तो अजन्मे बच्चे में मस्तिष्क दोष पैदा हो सकता है, जिसे माइक्रोसेफेली के रूप में जाना जाता है। इसमें नवजात शिशु का मस्तिष्क और सिर सामान्य से आकार में छोटा होगा। इसके मामले बढ़ने पर शासन ने सभी जिलों को इसका सैंपल जांच कराने के लिए भेजने के निर्देश दिए थे। मगर झांसी से अब तक एक भी सैंपल नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोई भी संदिग्ध मरीज जीका वायरस का सामने नहीं आया है। सभी की जांच में डेंगू, मलेरिया या फिर कोई न कोई मर्ज पकड़ में आ गया। यदि मर्ज पकड़ में आएगा तो जीका का संदिग्ध मानते हुए मरीज की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed