फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after three days, police is silent on the death of the married woman, investigation of the recovered suicide note has not started

Jhansi News: तीन दिन बाद भी विवाहिता की मौत पर पुलिस खामोश, बरामद सुसाइड नोट की शुरू नहीं हुई छानबीन

Thu, 24 Jul 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Even after three days, police is silent on the death of the married woman, investigation of the recovered suicide note has not started

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गरौठा के बरारू गांव में विवाहिता के आत्महत्या करने के तीन दिन बाद भी पुलिस खामोश है। विवाहिता का एक सुसाइड नोट भी सामने आया था। इसमें सुसाइड की वजह लिखी थी। इसके बावजूद पुलिस ने किसी भी पक्ष से पूछताछ नहीं की। विवाहिता के परिजनों ने भी अभी तक थाने में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। सभी पक्षों ने रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है।



बरारू गांव निवासी जयंती ने 21 जुलाई की सुबह पांच बजे जहर निगल लिया था। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद सुसाइड नोट सामने आया था। यह सुसाइड नोट पुलिस के पास है। बेहद टूटी-फूटी हिंदी में लिखे इस सुसाइड नोट में विवाहिता ने लिखा कि जो गुनाह मैंने नहीं किया, वह आरोप मेरे ऊपर लगा। मेेरे पति नहीं थे, इस वजह से उस पर ताने मारे गए। इन लोगों को नहीं छोड़ना। मेरी मौत का कारण यही लोग है। उसकी मौत के बाद विवाहिता के सुसराल जनों ने पड़ोसियों पर अमर्यादित आरोप लगाने की बात कही। इससे ही जयंती दुखी थी। जयंती का पति फरीदाबाद में प्राइवेट काम करता है। उसकी मौत के बाद वह भी घर लौट आया।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना था कि जयंती सिर्फ पांचवीं पास थी। ऐसे में सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग मिलाई जाएगी। तीन दिन बाद भी यह कवायद शुरू नहीं हुई। थाना प्रभारी बलिराज शाही ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed