फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after 48 hours, water did not reach five thousand houses.

Jhansi News: 48 घंटे बाद भी पांच हजार घरों तक नहीं पहुंचा पानी

Wed, 29 Oct 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, water did not reach five thousand houses.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ओरछा तिगैला के पास क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत मंगलवार शाम तक पूरी नहीं हो सकी। इस वजह से करीब पांच हजार घरों में 48 घंटे बाद भी जलापूर्ति आरंभ नहीं हुई। जल निगम अफसरों का कहना है कि टंकी भरने के बाद इन इलाकों में बुधवार सुबह ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी। मंगलवार को कुछ इलाकों में जल संस्थान ने टैंकर भिजवाए, लेकिन जरूरत के लिहाज से इनकी संख्या काफी कम रही।
जल निगम की मुख्य पाइप लाइन सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते सिमराहा, नारायण बाग, मेडिकल क्षेत्र, करगुवां, शिवाजी नगर का आंशिक भाग समेत कई इलाके में जलापूर्ति ठप पड़ गई। सोमवार को पूरे दिन बारिश होने से इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी थी। मंगलवार को पानी बंद होने के बाद यहां मरम्मत कार्य आंरभ कराया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे के बाद मरम्मत पूरी कराई जा सकी। टेस्टिंग होने के बाद शाम छह बजे से टंकियों को भरने के लिए पाइप लाइन चालू की गई।
विज्ञापन

उधर, दो दिनों से लगातार पानी न आने से यहां रहने वाले लोग परेशान रहे। गनीमत रही कि कुछ इलाकों में जल संस्थान की पुरानी पाइप लाइन से पानी पहुंचा। वहीं, करगुवां, सिमराहा, भगवंतपुरा आदि इलाके में पानी के टैंकर भी भेजे गए। स्थानीय निवासी नरेश राजपूत, संध्या तिवारी, राजकुमार शिवहरे, शिवमोहन, आरिफ आदि का कहना है कि जिन मोहल्लों में पानी की किल्लत थी वहां टैंकर नहीं भेजे गए। अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी का कहना है कि मंगलवार को मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया। अब बुधवार सुबह से आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट



आज से मिलेगा भारी वाहनों को प्रवेश

पाइप लाइन मरम्मत का काम पूरा हो जाने से बुधवार से भारी वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया था, लेकिन अब इसे निरस्त कर दिया गया है। सीओ ट्रैफिक रामवीर सिंह के मुताबिक पहले की तरह इस रास्ते से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। मंगलवार को मरम्मत की वजह से अग्रसेन चौक के पास से मऊरानीपुर की तरफ आने जाने वाले बसों का आवागमन रोक दिया गया था। ललितपुर की तरफ से आने वाली बसों का आवागमन झांसी होटल चौराहे से किया गया। इस वजह से यहां भारी ट्रैफिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed