{"_id":"6290fc9576f32414a7730cc8","slug":"even-after-44-years-of-allotment-69-did-not-get-ownership-jhansi-news-jhs2216103111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटित होने के 44 साल बाद भी 69 को नहीं मिला मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटित होने के 44 साल बाद भी 69 को नहीं मिला मालिकाना हक
विज्ञापन
झांसी। 44 साल बीत जाने के बाद भी नंदनपुरा स्थित आवास विकास कॉलोनी के 69 लोगों ने मकानों का बैनामा नहीं कराया है। जिसके लिए आवास विकास परिषद द्वारा कई बार नोटिस भी जारी किए गए हैं। लेकिन लोग रजिस्ट्री कराने में रुचि नहीं दिखा रहें है। रजिस्ट्री नहीं होने से पांच लाख से अधिक स्टांप ड्यूटी का नुकसान हुआ है। रजिस्ट्री करने के लिए विभाग द्वारा कैंप आयोजित करने की योजना को तैयार किया गया है।
वर्ष 1978 में आवास विकास परिषद द्वारा नंदनपुरा में आवास विकास कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी में अलग-अलग साइजों के 1003 भवनों के साथ ही 80 भूखंड आवंटित किए गए थे। आवंटन के 44 साल बीत जाने के बाद भी कॉलोनी में रह रहे 69 लोगों ने मकानों की रजिस्ट्री करने में रुचि नहीं दिखाई है। रजिस्ट्री कराने के लिए विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के साथ ही कर्मचारियों को भी घर भेजकर सूचना दी गई है। लेकिन लोग बैनामा करने से बच रहे हैं। विभाग द्वारा एक बार फिर प्रयास करते हुए कार्यालय पर ही शिविर लगाने की योजना को तैयार किया गया है। जिसके तहत सभी को रजिस्ट्री करने के लिए सूचित किया जाएगा।
संपत्ति प्रबंधक नृपेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 69 स्वामियों को कई बार नोटिस जारी कर रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया गया है। विभाग द्वारा एक बार फिर कार्यालय पर शिविर लगाया जाएगा।