फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after 11 years, the farmer committed suicide if the land was not free from possession

11 साल बाद भी जमीन कब्जा मुक्त न हुई तो किसान ने आत्महत्या की

Mon, 04 Jul 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Even after 11 years, the farmer committed suicide if the land was not free from possession
झांसी। ग्यारह सालों से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए भटक रहे पूंछ थाना क्षेत्र के एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हदबंदी होने के बाद भी किसान की पूरी जमीन नहीं निकल पाई थी। उसकी 17 डिसमिल जमीन पर अब भी कब्जा था, जिसे मुक्त कराने के एवज में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक 18 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। आरोपी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूंछ थाना इलाके के ग्राम फतेहपुर स्टेट निवासी रघुवीर पाल (68) लगभग नौ बीघा जमीन के काश्तकार थे। सन 1976 में चकबंदी के दौरान उनके खेत की 65 डिसमिल जमीन बगल के खेत मालिक ने दबा ली थी। करीब 11 साल पहले उसने मोंठ तहसील में प्रार्थना पत्र देकर जमीन दिलाने की मांग की थी। इसके बाद करीब सात साल तक नक्शा दुरुस्तीकरण का मुकदमा चला, जिसके जरिये जमीन का नक्शा दुरुस्त किया गया। पांच साल से हदबंदी का मुकदमा राजस्व न्यायालय में चल रहा था।
विज्ञापन

15 दिन पहले राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण तिवारी तथा लेखपाल हेमंत राजपूत ने हदबंदी की थी। इसके बाद भी उनकी 17 डिसमिल जमीन कब्जामुक्त नहीं हो पाई थी। इस पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने 18 जून को समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को भी तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि यहां लेखपाल ने उनसे दस हजार और राजस्व निरीक्षक ने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जिसे वह देने की स्थिति में नहीं थे। इससे परेशान होकर रघुवीर पाल ने वहां से लौटकर गांव के किनारे एक खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी रविवार की सुबह हुई। इससे कोहराम मच गया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने रिश्वत मांगे जाने का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट में किसान ने लिखा है कि उसकी 17 डिसमिल जमीन कम है, जिससे वो आत्महत्या कर रहा है। इस पर आरोपी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मृतक के पुत्र जियालाल ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed