फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after 11 days of Kukki clue,

11 दिन बाद भी कुक्की का सुराग नहीं

Tue, 26 May 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 26 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Even after 11 days of Kukki clue,
झांसी। भाजपा व व्यापारी नेताओं ने सोमवार को डीआईजी अजय मोहन शर्मा से मुलाकात कर सीपरी बाजार क्षेत्र से अपह्त परमजोत सिंह उर्फ कुक्की की शीघ्र कुशल घर वापसी के लिए पुलिस की तलाश में तेजी लाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि पुलिस ने तीन दिन में कुक्की की सकुशल वापसी का आश्वासन दिया था, मगर ग्यारहवें दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका है। इस पर डीआईजी ने बताया कि कुक्की की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। परंतु हम सभी पहलुओं की मुस्तैदी से जांच कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने मेडिकल कालेज के चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की जगह तीमारदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल कालेज प्रशासन मीडिया को भी अपना काम करने से रोक रहा है। इस मौके पर मेयर किरण वर्मा, व्यापारी नेता संजय पटवारी, भगवान दास उर्फ राजू बुकसेलर, विजय जैन, सुबोध गुबरेले, संतोष साहू, अनिल पटैरिया, राघवेंद्र कुशवाहा, दिनेश प्रताप सिंह, रामसेवक यादव नन्ना, जमना कुशवाहा, सीमा वर्मा, विकास यादव, मुकेश मिश्रा, बीके पांडे, एके सोनी, अनिल सुड़ेले, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



इधर, उक्त मामले को लेकर अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर अपेक्षित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उनको आश्वस्त किया गया था कि शहर में जगह- जगह कुक्की के पोस्टर लगवाए जाएंगे, मगर कहीं भी पोस्टर चस्पा नहीं किए गए। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष उदय सोनी, महामंत्री प्रदीप शर्मा अतुलेश सक्सेना, दिनेश दीक्षित, अशोक पटैरिया, सुधीर सिंह, रानू देवलिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed