फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eunuchs angry at opposing recovery stones pelted on train

वसूली का विरोध करने से गुस्साए किन्नर, ट्रेन पर पथराव, एक यात्री घायल

Mon, 14 Oct 2019 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs angry at opposing recovery stones pelted on train
demo pic - फोटो : amar ujala

शुक्रवार की रात नई दिल्ली - जबलपुर एक्सप्रेस में किन्नरों ने जमकर हंगामा काटा। यात्रियों द्वारा ट्रेन में वसूली का विरोध करने से गुस्साए किन्नरों ने पथराव कर दिया। इससे एक यात्री घायल हो गया, जबकि एसी कोच का कांच टूट गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ग्वालियर में दो किन्नरों को दबोच लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर जबलपुर जा रही ट्रेन नंबर 22182 नई दिल्ली-जबलपुर एक्सप्रेस में आगरा स्टेशन से जनरल कोच में दो किन्नर सवार
हुए। ट्रेन के भीतर दाखिल होते ही उन्होंने यात्रियों से वसूली शुरू कर दी। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया, इससे विवाद हो गया। एकत्रित हुए यात्री विरोध करते हुए दोनों से भिड़ गए। अभी ट्रेन धौलपुर व मनिया स्टेशन के बीच चल रही थी, तभी किन्नर चेन पुलिंग कर उतर गए।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए किन्नरों ने जनरल कोच में पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से नई दिल्ली निवासी सुमित घायल हो गए। यह देखकर यात्रियों ने आनन-फानन में खिड़कियां बंद कर अपने को सुरक्षित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किन्नरों ने वातानुकूलित कोच में भी घुसने का प्रयास किया। यहां गेट बंद होने पर किन्नरों ने वातानुकूलित कोच पर भी पथराव कर दिया। जिससे ए-1 कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया।  

यह देखकर यात्री सतर्क हो गए। इसी बीच कोच कंडेक्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। खबर मिलते ही ग्वालियर आरपीएफ सतर्क होकर घटना की पड़ताल में जुट गई। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर घायल सुमित का उपचार कराया गया। 


घटना की जानकारी पाकर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ग्वालियर आरपीएफ ने इस मामले में आगरा निवासी किन्नर अंजली व मोहनी को पकड़ा है। कार्र्रवाई के लिए दोनों को धौलपुर पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed