फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Erich's history is rich, culture is also glorious

Jhansi News: समृद्ध है एरच का इतिहास, संस्कृति भी गौरवशाली

Wed, 05 Mar 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Erich's history is rich, culture is also glorious
एरच। एरच अपनी संस्कृति के कारण कई शताब्दियों का इतिहास रखता है। इतिहासकार डाॅक्टर चित्रगुप्त श्रीवास्तव का कहना है कि बौद्ध साहित्य में एरच नगर को कच्छ और जैन साहित्य में दशार्णपुर कहा गया है। इसका नाम ऐडिकच्छ भी कहा गया है। अनेक प्राचीन ग्रंथ में एरच का उल्लेख मिलता है।
विज्ञापन

एरच के उत्खनन पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपनी रिपोर्ट 1989 में प्रस्तुत की। जिसमें बताया कि पुरातत्वविद् एचएन सिंह के निर्देश में एक टीम का गठन उत्खनन के लिए किया गया है। उस टीम में पुरातत्वविद् अरूण कुमार, आर पाठक, इंदु प्रकाश, एसपी शुक्ला एवं पीएम सक्सेना थे। गठित टीम ने एरच को बेतवा नदी किनारे मिट्टी के टीलों और पहाड़ियों का अपना उत्खनन किया। जिसमें अपनी रिपोर्ट में बताया कि यहां प्राचीन चेंदी गणराज्य की राजधानी शक्ति माती से जुड़ाव के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन



- एरच संसार की प्रथम राजधानी थी। इसे पर्यटन मानचित्र में लाकर इसकाे वास्वतिक गौरव हासिल होना चाहिए। इसे अयोध्या ओर प्रयागराज की तरह तीर्थ स्थल बनाया जाना चाहिए। इस नगर में तीन देवताओं ने अवतार लिए हैं। इसका इतिहास पौराणिक गाथाओं से भरा है। - हरगोविंद कुशवाहा, राज्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर की प्राचीन धरोहर जो आज रखरखाव के अभाव में बिलुप्त हो रही हैं। इसे संवारा जाना जरूरी है। जिससे नगर की प्राचीन धरोहर को सुरिक्षत रखा जा सके। - जयचंद्र राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत एरच

- प्राचीन नगर जो आज विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। यहां पर पुरातत्व विभाग को चाहिए कि कई प्राचीन धरोहर को संरक्षित कर उनको संवारा जाए। -धर्मेंद्र कुमार वाजपेयी


- कई शताब्दी ईसा पूर्व इतिहास के साक्ष्य यहां पर मिले हैं। इस कस्बे ने ही दुनिया को सतरंगी होली पर्व की सौगात दी है। इसका विकास होना जरूरी है। - डाॅ रमेशचंद्र बुधौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed