{"_id":"680d422b580884d4170268f0","slug":"erachs-water-supply-stopped-due-to-motor-failure-jhansi-news-c-317-1-eri1001-101389-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोटर खराब होने से एरच की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोटर खराब होने से एरच की जलापूर्ति ठप
Sun, 27 Apr 2025 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। जल संस्थान की मोटर खराब होने की वजह से नगर की पानी की आपूर्ति ठप पड़ गई है, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरी में लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
नगर की लगभग बीस हजार की आबादी को फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात फिल्टर की मोटर खराब हो गई, जिससे शनिवार को नगर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ गई। इससे लोगों के समक्ष पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया। यहां-वहां से लोग पानी का इंतजाम करते नजर आए। इससे लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश भी रहा। लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा केवल एक ही मोटर के सहारे पानी की आपूर्ति की जा रही है। अतिरिक्त मोटर भी रखी जानी चाहिए, ताकि आकस्मिक स्थिति में जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखी जा सके। उन्होंने जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की।