फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Equipment distributed to 783 disabled and elderly people

Jhansi News: 783 दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को बांटे उपकरण

Wed, 02 Oct 2024 05:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Equipment distributed to 783 disabled and elderly people
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सामाजिक न्याय, अधिकारिता विभाग एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से बुंदेलखंड महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगों को सहायक उपकरण भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने कहा कि यदि कोई नागरिक 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग है तो वह योजना के तहत उपकरणों के लाभ का पात्र होगा। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने कहा कि मातृ, पितृ और गुरू की तरह हमें वृद्धों का भी आदर और सम्मान करना चाहिए। विधान परिषद सदस्य डॉ़ बाबूलाल तिवारी ने कहा कि वृद्ध व दिव्यांगों को साथ लेकर चलने से ही देश आगे बढ़ेगा। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी केपी सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन असमा खान ने किया।
विज्ञापन


लाभार्थियों ने व्यक्त की खुशी
- फोटो
सीपरी बाजार निवासी सुबोध तिवारी ने बताया कि 2020 में ट्रेन की चपेट में आने से मेरे दोनों पैर कट गए। नौकरी भी चली गई। चार साल से इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर के लिए आवेदन कर रहा था। इस योजना के तहत ढाई महीने में ही ई-व्हील चेयर मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो
50 वर्षीय मन्नू लाल ने बताया कि मुझे 12 वर्ष की उम्र में पोलियो हो गया था। कई बार ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन किया। आवेदन के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल सका। जब इस योजना की जानकारी हुई तो 17 अगस्त को आवेदन किया और आज ट्राईसाइकिल मिल गई।


- फोटो
चिरगांव की रहने वाली रश्मि बचपन से ही पैरों से लाचार है। उन्होंने बताया कि पहले भी मैं व्हील चेयर प्राप्त चुकी हूं। वह खराब हो गई है। दो महीने पहले इस योजना के बारे में जानकारी होने पर व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया। जिसके चलते आज व्हील चेयर पाकर खुश हूं।

- फोटोबल्लमपुर के उत्तम सिंह यादव के कमर के नीचे का हिस्सा बेकार हो गया है। व्हीलचेयर के लिए एक साल पहले आवेदन किया था, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। बताया कि इस योजना में आवेदन करने के तीन महीने में ही मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed