फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Equal match between Dhyanchand and LBM

ध्यानचंद व एलबीएम के बीच बराबरी पर रहा मुकाबला

Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Equal match between Dhyanchand and LBM
झांसी। पद्मभूषण मेजर दद्दा ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का बालक वर्ग में पहला मैच ध्यानचंद स्टेडियम ए और एलबीएम अकादमी सी के बीच बराबरी पर रहा। दोनों ही टीम ने पांच- पांच गोल किए।
विज्ञापन

ध्यानचंद स्टेडियम ए की तरफ से ताहिर फराज ने तीन, पंकज खटीक व अनूप पांडे ने एक- एक गोल किया। एलबीएम अकादमी के शैलेश कुमार, तौफीक और हर्षित कुशवाहा ने एक- एक गोल किया। दूसरे मैच में एलबीएम एकेडमी ए ने ध्यानचंद स्टेडियम बी को 6- 5 से हराया। एलबीएम एकेडमी ए की तरफ से केतन कुशवाहा ने चार, दीपेंद्र व अभिषेक ने एक- एक गोल किया। ध्यानचंद स्टेडियम बी हनी कुशवाहा ने दो, प्रियांशु कुशवाहा, सचिन व रिषभ आनंद ने एक- एक गोल किया। तीसरे मैच में एलबीएम बी ने ध्यानचंद एकेडमी ए को 8- 5 के अंतर से हराया। एलबीएम बी की ओर से मोहित कुशवाहा ने छह और सत्यम कुशवाहा ने दो गोल किए। स्टेडियम टीम से ताहिर फराज, पंकज खटीक व विशाल नरवले ने एक- एक गोल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में ध्यानचंद स्टेडियम ए की टीम ने एलबीएम अकादमी बी को 8-2 के अंतर से पराजित किया। स्टेडियम की तरफ से पूनम परिहार ने चार, शिवानी जाटव व प्रीति ने दो- दो गोल किए। जबकि एलबीएम अकादमी की ओर से मुस्कान खान ने दो गोल किए। दूसरे मैच में एलबीएम ए ने स्टेडियम बी को 10- 0 के विशाल अंतर से हराया। स्टेडियम की तरफ से वैशाली ने चार, अंजलि चौबे ने तीन काजल कुशवाहा ने दो व संजना रायकवार ने एक गोल किया। आखिरी मैच में एलबीएम एकेडमी बी ने ध्यानचंद स्टेडियम बी को 5- 1 से हराया। एलबीएम एकेडमी की तरफ से आकांक्षा परिहार व रश्मि ने दो- दो व वैष्णनी शर्मा ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पूर्व इंस्टीट्यूट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता योगेश कुमार सिंह, सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र नाथ, रेल संस्थान सचिव मुकेश श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद, बृजेंद्र यादव, सुबोध खंडकर, आरपी सिंह, शोभाराम राय, अनिरुद्ध सिह, तेज सिंह मीना मौजूद रहे। संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed