Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Environmental guardians set out to protect water, forests, and land

Jhansi News: जल, जंगल और जमीन बचाने निकले पर्यावरण प्रहरी

Thu, 05 Nov 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 05 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Environmental guardians set out to protect water, forests, and land
जल-जंगल-जमीन बचाने का संदेश लेकर मोंठ पहुंची प्रकृतिपथ यात्रा फोटो 7 से 9
मोंठ। पद्मभूषण सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकली प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा बुधवार को मोंठ पहुंची। भुजौंद स्थित वन निगम के मयूर वन विश्रामगृह में यात्रा दल का स्वागत किया गया। इस यात्रा में डॉ. जोशी सहित कुल 15 साइकिल यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत, किसान नेताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। डॉ. जोशी ने जल, जंगल और जमीन को मानव जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि इनके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने मिट्टी की सेहत, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन पर जोर दिया। डॉ. जोशी ने खेती का प्रकृति से गहरा संबंध बताते हुए सामंजस्यपूर्ण कृषि को भविष्य के लिए आवश्यक बताया। विधायक राजपूत ने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी और जल संचयन के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन

यात्रा का उद्देश्य और मार्ग
कार्यक्रम में डॉ. जोशी ने टीम के साथ पीपल का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधरोपण के बाद उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश यात्रा समन्वयक रामबाबू तिवारी ने बताया कि यह यात्रा 2 अक्तूबर 2026 को नेपाल के जनकपुर धाम से शुरू हुई थी। यह लगभग तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर 50 से 55 दिनों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाएगी। किसानों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान आगे बढ़ रहा है, जिसके बाद यात्रा चिरगांव के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed