फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Entrepreneurs to receive loans and margin money under the 'One District, One Dish' scheme.

Jhansi News: एक जनपद एक व्यंजन योजना से उद्यमियों को मिलेगा ऋण और मार्जिन मनी

Thu, 24 Sep 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs to receive loans and margin money under the 'One District, One Dish' scheme.
झांसी। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) वित्तपोषण योजना शुरू की है। यह योजना जनपद के उद्यमियों और युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण व मार्जिन मनी का लाभ देगी।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र आवेदक ऋण ले सकते हैं। शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। आवेदक या उसके परिवार को योजना का लाभ केवल एक बार मिलेगा और उसने पहले किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न लिया हो। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और परियोजना रिपोर्ट जैसे दस्तावेज जरूरी हैं। परियोजना लागत के अनुसार मार्जिन मनी का प्रावधान है। 25 लाख रुपये तक की परियोजना पर 25 फीसदी या अधिकतम 6.25 लाख रुपये मिलेंगे। 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना पर अधिकतम 50 लाख रुपये मार्जिन मनी मिलेगी। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को 10 फीसदी और विशेष श्रेणी को 5 फीसदी अंशदान देना होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed