{"_id":"668f150e7593d552cc05b434","slug":"entrance-exam-for-admission-in-ug-and-pg-on-28th-jhansi-news-c-11-jhs1019-349210-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यूजी और पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यूजी और पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 को
विज्ञापन
बुंदेलखंड विवि परीक्षा समिति का फैसला, 18 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म, यूपी और एमपी के 10 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि परीक्षा समिति ने स्नातक (यूजी) तथा परास्नातक (पीजी) में दाखिले के लिए फार्म भरने की तिथि 18 जुलाई तक बढ़ा दी है। जिन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होनी है, वह प्रदेश के 10 केंद्रों पर 28 जुलाई को कराई जाएगी।
कुलपति प्रो. मुकेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर में प्रवेश समिति की बैठक हुई। प्रस्ताव रखा गया कि कुछ पाठ्यक्रमों में आवेदन कम आए हैं। आवेदन की तिथि 10 जुलाई रहेगी तो कुछ सीटें खाली रह सकती हैं। बेहतर होगा कि आवेदन की तिथि बढ़ाकर 18 जुलाई निर्धारित कर दी जाए। कुलपति ने इस पर अपनी सहमति दी। तय हुआ कि 12 से 20 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से दाखिले होंगे, वह परीक्षा 28 जुलाई को कराई जाएगी। बैठक में कुलसचिव विनय कुमार, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
0- इन जिलों के केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
झांसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, सागर, छतरपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, ग्वालियर व बनारस में बने केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। विवि के अनुसार जल्द परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
0- पांच हजार सीटों के लिए आए 9000 आवेदन
विवि के अनुसार जिन पाठ्यक्रमों में दाखिले होने हैं, उनमें करीब पांच हजार सीटें हैं। बुधवार तक दाखिले के लिए करीब नौ हजार आवेदन आ चुके हैं। ब्यूरो
0- इन पाठ्यक्रमों की होगी प्रवेश परीक्षा
एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस), बीबीए (ऑनर्स), एमबीए (टूरिज्म), बीएचएमसीटी-एमएचएमसीटी इंटीग्रेटेड (बैचलर व मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्नोलॉजी), एमबीए (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस), एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स), एमएससी (फूड टेक्नोलॉजी), एम. फार्मा (फार्मासिटीज), एम. फार्मा (फार्माकोलॉजी), डी. फार्मा, एमएससी (एग्री.) एग्रो फोरेस्ट्री, एमएससी (एग्री.) हार्टीकल्चर, एमएससी (एग्री.) प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी (एग्री.) एंटोमोलॉजी, एमएससी (एग्री.) जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमएससी (एग्री.) एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, एमएससी (एग्री.) सीड टेक्नोलॉजी, एमएससी (एग्री.) एग्रोनॉमी, एमएससी (एग्री.) सोइल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री, एमएससी (एग्री.) एनिमल हसबैंड्री एंड डेयरी, एमएससी (एग्री.) इकोनॉमिक्स, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी (फोरेंसिक साइंस), एलएलएम, एलएलबी, बीए. एलएलबी इंटीग्रेटेड, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी।