फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Entered the police post, beat up the constable, broke the PRV

Jhansi News: पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही को पीटा, पीआरवी तोड़ी

Sat, 06 Jul 2024 05:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Entered the police post, beat up the constable, broke the PRV
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के अंदर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। युवकों ने पीआरवी में भी तोड़फोड़ की। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने उसे देर-रात जेल भेज दिया।

बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे मारपीट की सूचना पर पीआरवी (संख्या 5162) के साथ सिपाही सुरेश नवाबाद के कैमासन मंदिर के पास पहुंचा था। यहां पहुंचने पर पुलिस को कोई नहीं मिला। कॉलर को फोन करने पर उसने बताया कि वह विश्वविद्यालय चौकी में है। पीआरवी टीम विश्वविद्यालय चौकी पहुंच गई। यहां आरोपी राहुल राजपूत अपने कई दोस्तों के साथ खड़ा था। सुरेश के मुताबिक पीआरवी के पहुंचते ही राहुल ने अभद्रता शुरू कर दी। कहने लगा पुलिस बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करती।
विज्ञापन


सुरेश के विरोध करने पर राहुल अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटने लगा। उसने सिपाही के हाथ से एमडीटी डिवाइस छीनकर पटक दिया। मारपीट की सूचना पर नवाबाद थाने से पुलिस बल पहुंच गया। उसे देख राहुल और उसके साथी भागने लगे। पुलिस ने उनको घेरकर पकड़ लिया। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक घायल सिपाही सुरेश की तहरीर पर राहुल के खिलाफ बीएनएस की धारा 191, 221, 224 समेत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed