फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   enterd whicle in city after cheking

सघन जांच के बाद ही शहर में आए वाहन

Tue, 30 Apr 2019 01:24 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 30 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
enterd whicle in city after cheking
whicle - फोटो : amarujala
लोकसभा सीट पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। मतदान की वजह से शहर आने वाले वाहनों को जांच के बाद ही अनुमति मिल सकी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा गठित टीमों ने शहर के अंदर प्रवेश करने वाले चार पहिया और भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोक कर वाहन की जांच के  साथ चालकों के साथ सफर करने वाले लोगों के पहचान पत्र की जांच की। पहचान पत्र अथवा ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर किसी भी वाहन को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान कई वाहन ऐसे थे, जिनके चालक के पास लाइसेंस व अन्य कोई पहचान पत्र नहीं होने पर प्रशासन की टीम ने उन वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। जांच करने पर पूरी तरह से संतुष्ट होने पर ही वाहनों को शहर में आने की अनुमति दी गई। इस दौरान शहर के मेडिकल कालेज, बिजौली, रक्सा व अंबावाय पर पुलिस व प्रशासन की टीमों ने सघन जांच की। जांच के दौरान कई चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी वाहन में कोई भी आपत्तिजनक कोई भी वस्तु नहीं मिली। जांच होने पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन प्रशासन के इस कार्य की सराहना करते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed