फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   entercity express engine fail

इंटरसिटी का इंजन फेल, सवा घंटे खड़ी रही ट्रेन

Mon, 14 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
entercity express engine fail
entercity express engine fail
झांसी। लखनऊ से झांसी आने वाली लखनऊ झांसी स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे लालपुर स्टेशन पर खराब हो गया। इसके कारण ट्रेन सवा घंटे तक मौके पर खड़ी रही, जिससे यात्री परेशान रहे। गाड़ी में बड़ी संख्या में नीट व अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थी सवार थे।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में हजारों लोग पसीना-पसीना हो गए। इस दौरान वे पीने के पानी के लिए भी तरस गए। काफी देर ट्रेन न चलने से गर्मी के कारण बच्चे बिलखने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। नीट की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र हंगामा करने के लिए उतरने ही वाले थे कि ट्रेन की सीटी बज गई। इससे उनका आक्रोश थम गया।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में चार प्रतियोगी परीक्षाएं थीं। इस कारण बुंदेलखंड के झांसी समेत अन्य स्थानों के तमाम अभ्यर्थी लखनऊ गए थे। इसमें से अधिकांश लखनऊ झांसी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन में बैठकर झांसी आ रहे थे। मगर ट्रेन का इंजन लालपुर स्टेशन पर खराब हो गया। करीब सवा घंटे बाद दूसरा इंजन ट्रेन में लगाया गया। इस बीच यात्री उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। ट्रेन भी देरी से झांसी आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed