{"_id":"6ad3e24540e9507c8e037549","slug":"ensure-quality-disposal-of-public-grievance-cases-dm-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-104158-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई प्रकरणों का गुणवत्ता से करें निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई प्रकरणों का गुणवत्ता से करें निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 125 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 शिकायतें पुनरावृत्ति की थीं। मौके पर आठ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए।
ग्राम मैलोनी कछियाना खिरक के दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क नहीं होने से परेशानी बताई। ग्राम खनुआ निवासी बैकुंठ नारायण ने कृषि विभाग से टोकन मनी दिलवाने की मांग रखी। ग्राम भंडरा निवासी नेहा ने पति की मृत्यु के बाद सास-ससुर द्वारा घर से निकाले जाने पर हक मांगा। ग्राम बसरिया निवासी लक्ष्मी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को लाभ मिलने की शिकायत की। नयागांव बरुआमाफ निवासी दीनदयाल ने राशन कोटा आवंटन अनुमोदन हेतु प्रार्थना पत्र दिया। बरौली निवासी अशोक कुमार ने खर्च की गई परिवर्तन लागत और अतिरिक्त पोषण का भुगतान एमडीएम खाते में कराने की मांग की।
इस दौरान डीएम ने पुराने आईजीआरएस और जनसुनवाई प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त मामलों की पुनः सुनवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर एसएसपी विकास कुमार, सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, एसडीएम मनोज कुमार भारती, सीओ रत्नेश सिंह, तहसीलदार ललित कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।