फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enraged after being asked for money, a father and son overturned a momo cart; two innocent children suffered burns from the spilled boiling oil.

Jhansi News: पैसा मांगने से नाराज पिता-पुत्र ने मोमोस का ठेला पलटा, खौलता तेल गिरने से दो मासूम झुलसे

Sat, 23 May 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Enraged after being asked for money, a father and son overturned a momo cart; two innocent children suffered burns from the spilled boiling oil.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। नवाबाद के खुशीपुरा मोहल्ला में मोमोस दुकानदार के उधारी पैसा मांगने से नाराज पिता-पुत्र ने उसका ठेला उलट दिया। दुकान में रखे सिलेंडर को जमीन पर उठाकर पटक दिया। तेल से भरी कढ़ाई उलट दी। यह तेल वहां मौजूद दो मासूम बच्चों पर जा गिरा। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। उनको अस्तपाल ले जाना पड़ा। दुकानदार की तहरीर पर नवाबाद थाने में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उधर, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


सैंयर गेट निवासी हिमांशु खटीक खुशीपुरा में झंडा तिराहा पर मोमोस का ठेला लगता है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले रतिराम पर पचास रुपये उधार था। बृहस्पतिवार को रतिराम के भतीजे के आने पर उसने अपना पैसा ले लिया। यह बात मालूम चलने पर रात करीब 10 बजे रतिराम अपने पुत्र डब्बू और जग्गू के साथ दुकान में आ धमका। पैसा लेने पर गाली गलौज करने लगे। हिमांशु के विरोध करने पर आरोपियों ने ठेला पलट दिया। गरम तेल की कढ़ाई को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया। तेल गिरने से संतोष कुमार के घर के लक्की (7) और सात माह का रियांश झुलस गए। उधर, हंगामा एवं मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक हिमांशु की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed