फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enlleggal khanan stone jabt

अवैध खनन पर सख्ती, साढ़े आठ हजार घनमीटर गिट्टी जब्त

Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Enlleggal khanan stone jabt
झांसी। अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए तबाड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रामनगर स्थित सात क्रेशरों पर खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए वहां से हजारों घनमीटर उपखनिज जब्त किए। अवैध भंडारण करने वाले इन क्रेशरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी जेपी दुबे की अगुवाई में रामनगर स्थित विभिन्न क्रेशरों की जांच की गई। इस दौरान वहां बोल्डर, गिट्टी, स्टोन, डस्ट का भारी भंडारण मिला। प्रवर्तन दल ने तत्काल इन सभी उपखनिजों को जब्त कर लिया। खान अधिकारी के मुताबिक मेसर्स श्रीनाथ मिनरल्स के प्रोपाराइटर अमित पावमानी निवासी झोंकनबाग ने करीब 2213 घनमीटर गिट्टी, 245 घनमीटर बोल्डर, 980 घनमीटर स्टोन डस्ट अवैध तरीके से भंडरित की थी। इसे जब्त कर लिया गया। कानपुर ग्रेनाइट के रजिश कुमार निवासी चिरगांव ने 1640 घनमीटर गिट्टी, 2650 घनमीटर स्टोन डस्ट का अवैध भंडारण किया था। वीनस स्टोन क्रेशर के मीरा सरावत निवासी सिविल लाइंस ने भी बड़ी मात्रा में उपखनिजों का अवैध भंडारण किया था। गायत्री स्टोन क्रेशर की अनुराधा सिंह निवासी पारीछा, जयबजरंग ग्रेनाइट के प्रमोद कुमार निवासी पारीछा, विष्णु ग्रेनाइट के विश्वसिंह यादव निवासी पारीछा, झांसी स्टोन मिनरल्स के महेश पावमानी निवासी झोकनबाग ने भी बड़े पैमाने पर उपखनिजों का भंडरारण कर रखा था। प्रवर्तन दल ने इनको जब्त करते हुए संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान एसडीएम मंसूर अहमद, राघवेंद्र सिंह, वेदप्रकाश शुक्ला समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिए एफआईआर के निर्देश
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने अवैध खनन पर रोकथाम के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मातहतों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर कराई जाए। एनजीटी के निर्देश पर बालू खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। कहीं भी खनन होते पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed