फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enlegal building broke

अनाधिकृत निर्माण का करना होगा निपटारा, नही तो होगा जमींदोज

Thu, 16 Jul 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Enlegal building broke
झांसी। शहर में अनाधिकृत भवन निर्माताओं को सरकार राहत देने जा रही है। नई नीति के तहत पार्किंग व शमन में शुल्क में रियायत दी जाएगी। इसके लिए समय सीमा तय की जाएगी। तय समय सीमा के भीतर निस्तारण नहीं करने पर झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह निर्णय कैबिनेट में लिया गया है।
विज्ञापन

महानगर में अनाधिकृत निर्माणों की भरमार है। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के साथ ही कई निर्माण बिना मानचित्र व मानचित्र के विपरीत बने हुए हैं। जिसके चलते झांसी विकास प्राधिकरण में सैकड़ों वाद भी विचाराधीन हैं। लेकिन अब सरकार ने वादों को निपटाने के लिए अनाधिकृत भवन निर्माताओं को रियायत देने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जेडीए में चल रहे वादों को निपटाने के लिए सभी को शमन शुल्क व पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं शमन शुल्क की धनराशि में भी रियायत दी जाएगी। भवन स्वामी को तय समय सीमा के तहत ही निस्तारण करना होगा। तय समय सीमा के भीतर निस्तारण नहीं होने की दशा में जेडीए द्वारा आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए निर्माण को जमींदोज कर दिया जाएगा। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सरकार द्वारा अनाधिकृत भवन निर्माताओं को रियायत देने का फैसला लिया गया है। सरकार द्वारा जारी बिंदुओं को ही अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed